फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 09 October 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: एएसआई की दादागीरी कैमरे में कैद, सिद्धू पर अकाली दल का निशाना

Sat, 09 Oct 2021 05:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के वायरल वीडियो पर अकाली दल ने निशाना साधा। अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने साबित कर दिया कि वह एससी वर्ग और मुख्यमंत्री चन्नी का कितना सम्मान करते हैं। सिद्धू की बातों से साफ हो गया है कि वह एससी वर्ग से मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कितने नाराज हैं।

विज्ञापन
Punjab top five news 09 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में एक एएसआई की दादागीरी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एएसआई रेहड़ी वालों को थप्पड़ मारते दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू पर शिरोमणि अकाली दल ने निशाना साधा। अकाली दल ने कहा कि सिद्धू को सिर्फ कुर्सी चाहिए। शिअद और आम आदमी पार्टी ने यूपी की तरह पंजाब में भी जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

 
बठिंडा में एएसआई की दादागीरी
थाना सिविल लाइन के अधीन भट्टी रोड पर रेहड़ी लगाकर फल एवं अन्य समान बेचने वाले तीन रेहड़ी वालों को पुलिस की गाड़ी में आए एएसआई ने उतरते ही धड़ाधड़ थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। शुक्रवार की शाम हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद एएसआई को बचाने के लिए पुलिस कह रही कि अभी मामले की जांच चल रही। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में सिद्धू के बोल: 'कांग्रेस मरती है तो मरे'
नवजोत सिंह सिद्धू नए विवाद में घिर गए हैं। शुक्रवार को वायरल वीडियो में जहां उनका मुख्यमंत्री नहीं बन पाने का दर्द छलका, वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर ऐसी बातें कह दीं, जो संभवत: कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री जिस समुदाय से आते हैं, वे बर्दाश्त करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी पर शिअद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पढ़ें विस्तृत खबर

आप और शिअद ने उठाई एक ही मांग
पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान मृत किसानों को लेकर शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के सुर एक हो गए हैं। दोनों दलों ने पंजाब सरकार से सूबे के मृत किसानों को यूपी की तर्ज पर 50-50 लाख रुपये देने की मांग की है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक एवं प्रदेश किसान विंग के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां का कहना है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ किसानों को गुमराह कर रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर


सुमेध सैनी ने हाईकोर्ट में सौंपा संपत्ति का ब्योरा
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में अपनी संपत्ति का ब्योरा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पेश कर दिया। सैनी ने कहा कि विभाग को पूरी संपत्ति के बारे में बताया गया था। हाईकोर्ट ने इसे रिकार्ड पर लेते हुए सैनी की जमानत को जारी रखते हुए सुनवाई छह जनवरी तक स्थगित कर दी।  पढ़ें विस्तृत खबर

लखीमपुर मामला: एसजीपीसी ने पीड़ितों को दिए पांच-पांच लाख रुपये
लखीमपुर घटना में मृतक किसानों के परिजनों से शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान एसजीपीसी की ओर से पीड़ित किसानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के चेक दिए गए। शिअद की ओर से पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा में मदद का आश्वासन दिया गया। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed