फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP and SAD demand compensation of Rs 50 lakh to kin of each farmers who lost his life in Punjab

आप व शिअद की मांग: यूपी की तरह प्रदेश के मृतक किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार दे 50 लाख रुपये का मुआवजा

Sat, 09 Oct 2021 11:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले पंजाब के किसानों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। दोनों दलों ने कहा कि यूपी की तरह प्रदेश के किसानों को सरकार इतनी रकम दे। 

विज्ञापन
AAP and SAD demand compensation of Rs 50 lakh to kin of each farmers who lost his life in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान मृत किसानों को लेकर शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के सुर एक हो गए हैं। दोनों दलों ने पंजाब सरकार से सूबे के मृत किसानों को यूपी की तर्ज पर 50-50 लाख रुपये देने की मांग की है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक एवं प्रदेश किसान विंग के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां का कहना है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ किसानों को गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संधवां ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मृतक किसानों के परिवारों को दी गई 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का अच्छा कदम है लेकिन चन्नी सरकार यह भी बताए कि पंजाब के किसानों के लिए क्या किया जा रहा है। किसान आंदोलन के दौरान सात सौ से अधिक किसान शहीद हुए हैं लेकिन चन्नी सरकार उनके लिए क्यों कुछ नहीं कर रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज भी पंजाब के किसान कर्जे में दबे हैं, जबकि 2017 में कांग्रेस ने किसान और मजदूरों का हर प्रकार का कर्ज माफ करने का वादा किया था। अभी तक किसानों को कर्ज से राहत नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल ने भी आप की तरह पंजाब में मृतक किसानों को 50-50 लाख रुपये देने की मांग उठाई है। शिअद प्रवक्ता चरणजीत सिंह बराड़ का कहना है कि पंजाब सरकार ने घोषणा की थी कि आंदोलन में मृत किसानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी लेकिन अभी तक कुछ ही किसानों के परिवारों को नौकरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed