हरियाणा: रोहतक में घायल नेहा ने भी तोड़ा दम, फतेहाबाद में नहर में गिरी कार, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में कार गिर गई। इस हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां तेज बहाव में बह गई है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। वहीं पिता को समय रहते लोगों ने बचा लिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में घायल 19 वर्षीय नेहा ने माता-पिता और नानी की मौत के बाद दम तोड़ दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। उधर, फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में कार गिरने से एक बच्चे की जान चली गई। बच्चे के पिता को बचा लिया गया है और मां तेज बहाव में बह गई है। वहीं हिसार में अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी गीतिका जाखड़ और उनके भाई पर मारपीट करने का आरोप लगा है। पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
रोहतक हत्याकांड: 40 घंटे बाद नेहा ने भी तोड़ा दम
रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के घर खूनी खेल खेला गया था। बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली व बबली की मां रोशनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जघन्य हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह बबलू की 19 वर्षीय बेटी नेहा ने 40 घंटे बाद रविवार सुबह पीजीआई में आखिरी सांस ली। उसके भी सिर में गोली मारी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
सबसे आगे हरियाणा: खेलों में इसी प्रदेश का परचम
खेलों की राजधानी हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस बार टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता भी इसी प्रदेश से हैं। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ये परिणाम इसी के सकारात्मक नतीजे हैं। खेल दिवस पर आपको हरियाणा की उपलब्धियों को बता रहे हैं। हर खेल में अब ये प्रदेश अपना परचम लहरा रहा है। यही वजह है कि सबसे ज्यादा पदक भी यहीं से हैं। पढ़ें पूरी खबर
फतेहाबाद में हादसा: भाखड़ा नहर में गिरी कार, एक की मौत
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। गांव सनियाना से गुजर रही भाखड़ा नहर में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक कार गिर गई। कार में दंपती और उनका तीन वर्षीय बेटा था। दंपती कार से नरवाने से भूना की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त हादसा हो गया। हालांकि पीछे दूध की गाड़ी आ रही थी। उसके चालक ने तत्परता दिखाते हुए नहर में डूब रहे कार चालक को रस्सा डालकर बाहर निकाल लिया लेकिन महिला व मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए। पढ़ें पूरी खबर
अजुर्न अवॉर्डी पहलवान डीएसपी गीतिका जाखड़ व उनके भाई पर पिटाई करने का आरोप
अर्जुन अवॉर्डी पहलवान फतेहाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात अग्रोहा निवासी गीतिका जाखड़ व उनके नायब तहसीलदार भाई बलराम पर उनके चाचा ने मारपीट का आरोप लगाया है। विवाद अग्रोहा गांव स्थित पैतृक मकान को लेकर है। मामले की शिकायत अग्रोहा थाने में दी गई है। अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर
खुलासा: हरियाणा की आधी से अधिक आबादी उच्च रक्तचाप की चपेट में
हरियाणा की आधी से अधिक आबादी उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की चपेट में है। हाइपरटेशन की व्यापकता प्रदेश में 52.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बनारस हिंदु विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इस रोग की व्यापकता के मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से भी आगे हैं। पढ़ें पूरी खबर