फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of three year old boy found after Car falls in Bhakra canal in Fatehabad

फतेहाबाद में हादसा: भाखड़ा नहर में गिरी कार, महिला पानी में बही, बच्चे का शव मिला, व्यक्ति को बचाया गया

Sun, 29 Aug 2021 11:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 11:36 AM IST
सार

हरियाणा में भाखड़ा नहर में कार गिरने से एक तीन वर्षीय बच्चे की जान चली गई। वहीं मां बह गई। बच्चे के पिता को समय रहते बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of three year old boy found after Car falls in Bhakra canal in Fatehabad
भाखड़ा नहर में गिरी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। गांव सनियाना से गुजर रही भाखड़ा नहर में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक कार गिर गई। कार में दंपती और उनका तीन वर्षीय बेटा था। दंपती कार से नरवाने से भूना की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त हादसा हो गया। हालांकि पीछे दूध की गाड़ी आ रही थी। उसके चालक ने तत्परता दिखाते हुए नहर में डूब रहे कार चालक को रस्सा डालकर बाहर निकाल लिया लेकिन महिला व मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए।  

विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे के करीब गोताखोरों की टीम ने काजलहेड से तीन वर्षीय मासूम का शव बरामद किया जबकि महिला की तलाश अभी भी जारी है। मामले के मुताबिक भूना निवासी मनोज कुमार शनिवार रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब अपनी ससुराल नरवाना से कार में सवार होकर अपनी पत्नी सुमन व तीन वर्षीय मासूम बेटे के साथ भूना लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार सनियाना गांव में भाखड़ा नहर के निकट पहुंची तो अचानक कार नहर में जा गिरी। हालांकि घटना के चंद मिनट बाद ही चालक मनोज को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बेटा पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस मामले की जांच अन्य एंगल से भी कर रही है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह, थाना भूना प्रभारी कपिल सिहाग, पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed