फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top Five News 20 June 2021

हरियाणा: 28 जून तक बढ़ी कोरोना पाबंदी, मोरनी को सीएम ने दी सौगात, सोनीपत में दो बड़ी वारदात

Sun, 20 Jun 2021 06:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 06:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 जून को मोरनी में एडवेंचर खेलों का निरीक्षण किया। इसके बाद नक्षत्र वाटिका, राशि वन, सुगंध वाटिका की आधारशिला रखी और नेचर ट्रैक का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Haryana Top Five News 20 June 2021
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के बाकी प्रदेशों की तरह हरियाणा भी अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने लोगों को राहत देना भी शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश सरकार ने अभी तक लागू मामूली पाबंदियों को 28 जून तक बढ़ा दिया है। जिम, क्लब, बार और रेस्टोरेंट्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला के मोरनी हिल्स में कई एडवेंचर स्पोर्ट्स परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन सबके बीच जींद में एक महिला ने बच्चे के साथ फांसी लगा ली। इसे देख महिला का पति भी फंदे पर झूला। परिजनों ने तीनों को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सोनीपत में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं सोनीपत में ही खुबडू झाल में महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, रेवाड़ी में पुलिस ने सरसों के तेल के डिब्बों से 65 लाख रुपये की रकम बरामद की है। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश की पांच बड़ी खबरों पर...
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरनी को मिली सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को मोरनी हिल्स के पास टिक्करताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग गतिविधियों का निरीक्षण व ट्रायल किया। इसके बाद वह थापली में पंचकर्मा वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। पढ़ें विस्तृत खबर..

28 जून तक लागू रहेंगे ये प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने कोरोना गाइडलाइंस को 28 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कॉरपोरेट ऑफिसों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन पूरी सख्ती के साथ दफ्तर में कोरोना के बचाव के उपाय और साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

जींद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

जींद के गांगोली गांव में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में 25 वर्षीय महिला ने अपने ढाई साल के बेटे समेत फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में मौजूद परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। पढ़ें विस्तृत खबर...

सोनीपत में युवक की हत्या

गांव ककरोई-महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के निकट युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जेल में बंद अपने भाई की मदद कराने के लिए अपने दोस्ते से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

खूबडू झाल में मिली दो लाश

गांव खुबडू के पास झाल में पुलिस ने एक महिला व व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिनमें व्यक्ति के शव की पहचान हो सकी है। महिला के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed