{"_id":"60cee599bb21463d3550933b","slug":"man-shot-dead-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हत्या: दोस्त से मिलने जा रहे युवक को गोली मारी, चार माह पहले रोहतक में किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में हत्या: दोस्त से मिलने जा रहे युवक को गोली मारी, चार माह पहले रोहतक में किया था प्रेम विवाह
Sun, 20 Jun 2021 12:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:29 PM IST
सार
पुलिस ने शनिवार देर शाम बैंयापुर माइनर के पास युवक का शव बरामद किया। जांच में व्यक्ति के गोली लगने की जानकारी हुई। युवक अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। बताया जा रहा है कि चार माह पहले ही उसने रोहतक में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव ककरोई-महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के निकट युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जेल में बंद अपने भाई की मदद कराने के लिए अपने दोस्ते से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महलाना रोड पर बैंयापुर माइनर के पास ककरोई की सीमा में पुलिस ने शनिवार देर शाम एक युवक का शव बरामद किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच की तो युवक को गोली लगी मिली। उसकी पहचान मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक फिलहाल मयूर विहार के सागर के रूप में हुई। उसके पिता सुरेंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने चार माह पहले रोहतक में दूसरी जाति की लडक़ी से प्रेम विवाह किया था। उसका छोटा बेटा सावन एक मामले में सोनीपत जेल में बंद है।
विज्ञापन
सागर ने शनिवार देर शाम को अपने पिता को बताया था कि उसके दोस्त के कई साथी सोनीपत जेल में बंद हैं। वह उससे मिलने जा रहा है। वह जेल में भाई सावन की कुछ मदद करा देंगे। उसके बाद सागर बाइक पर अपना मोबाइल लेकर चला गया। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल बंद आ रहा था।
विज्ञापन
सुरेंद्र ने बताया कि रात में करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि एक युवक का शव ककरोई के पास पड़ा मिला है। परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस शव को लेकर सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में पहुंच गई थी। सुरेंद्र ने वहां पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे सागर के रूप में की। उन्होंने अज्ञात पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। सागर को एक गोली पेट में मारी गई है। गोली का खाली खोल करीब 15-20 कदम की दूरी पड़ा मिला है।