{"_id":"60cf290940def6009e2925d9","slug":"25-year-old-woman-gave-her-life-husband-and-son-hospitalized-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में बड़ी घटना: महिला ने ढाई साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, यह देख पति ने भी फंदा लगाया, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में बड़ी घटना: महिला ने ढाई साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, यह देख पति ने भी फंदा लगाया, महिला की मौत
Sun, 20 Jun 2021 05:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:13 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में एक 25 साल की महिला ने अपने बेटे के साथ फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल दोनों को नीचे उतारा। उधर, इस घटना के बारे में जैसे ही महिला के पति को जानकारी हुई तो वह भी फंदे पर झूला लेकिन समय रहते उसे भी लोगों ने नीचे उतार लिया। महिला की मौत हो गई है। पति और बेटे अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांगोली गांव में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में 25 वर्षीय महिला ने अपने ढाई साल के बेटे समेत फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में मौजूद परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने भी फांसी लगा ली। परिवार वालों ने तीनों को तुरंत नीचे उतार लिया लेकिन महिला की मौत हो गई है और उसके पति व बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एएसपी नितिश अग्रवाल ने बताया कि 28 वर्षीय अजीत की शादी करीब चार साल पहले सोनीपत जिला के कैनाल गांव निवासी संध्या के साथ हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। रविवार को संध्या के सास-ससुर रिश्तेदारी में मातम पर गए थे। तभी उसने घर का दरवाजा बंद कर खुद व अपने ढाई साल के बेटे को फांसी लगा दी। पास के ही कमरे में परिजनों को जैसे ही घटना का आभास हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
इस दौरान संध्या की मौत हो चुकी थी और ढाई साल का बेटा लक्की जिंदा था। इस पर लक्की को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जाया गया। वहीं घटना की सूचना संध्या के मायका में दी गई। संध्या के मायका पक्ष के लोग सीधे पिल्लूखेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को लेकर गांव आए। इसकी सूचना मिलते ही संध्या के पति अजीत ने भी फांसी लगा ली। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल संध्या के पति अजीत व बेटे की हालत स्थिर है। वहीं संध्या की मौत हो चुकी है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल सिंह के अनुसार परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन