फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal inaugurates several adventure sports in Morni village of Panchkula

मोरनी को मिली सौगात: सीएम मनोहर लाल ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, मिल्खा सिंह के नाम से बनेगा क्लब

Sun, 20 Jun 2021 03:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 03:45 PM IST
सार

राज्य सरकार ने 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है' के मंत्र पर जोर देते हुए पैराग्लाइडिंग, रोलर ज़ोरबिंग, हॉट एयर बैलून, पैरा-सेलिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर खेल शुरू करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही दैनिक तनाव से आगंतुकों के तन और मन को तनाव मुक्त करने के लिए पंचकर्मा वेलनेस सेंटर की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal inaugurates several adventure sports in Morni village of Panchkula
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा की मोरनी हिल्स के टिक्कर ताल में विश्वविख्यात धावक मिल्खा सिंह के नाम पर एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब बनेगा। सरकार ने इसका नाम फ्लाइंग मिल्खा सिंह एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पंचकूला जिले के टिक्कर ताल में इसकी घोषणा की। वह यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्खा सिंह को हरियाणा सरकार की यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शनिवार शाम वह मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने व परिजनों से संवेदना व्यक्त करने उनके घर गए थे। वहां भी पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मिल्खा सिंह के नाम पर क्या वह कोई घोषणा करने वाले हैं। उस समय उन्होंने कुछ नहीं कहा था। उसके बाद विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया साहसिक खेलों से जुड़े क्लब का नामकरण मिल्खा सिंह के नाम पर किया जाए।
विज्ञापन


टिक्कर ताल में साहसिक खेलों के आयोजन के लिए जल्द क्लब गठित किया जाएगा। उसमें अनेक क्षेत्रों से सदस्य होंगे। स्थानीय नामचीन लोगों को भी इसमें सदस्य बनाया जाएगा। इसी क्लब के जरिए साहसिक खेलों की सभी गतिविधियां चलेंगी। टिक्कर ताल के 8-10 युवा अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण संस्थान मनाली से पैराग्लाइडिंग का शुरुआती प्रशिक्षण लेकर आ चुके हैं। जल्दी ये पूरी तरह प्रशिक्षित हो जाएंगे। बहादुरगढ़, नारनौल व कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में भी साहसिक खेल गतिविधियां शुरू करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम स्टे पॉलिसी के साथ ही सरकारी गेस्ट हाउस की भी व्यवस्था 
टिक्कर ताल में पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों के ठहरने के लिए होम स्टे पॉलिसी के साथ ही सरकारी गेस्ट हाउस की भी व्यवस्था की जाएगी। एम्यूजमेंट पार्क का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिक्कर ताल में आसपास के युवाओं को ही पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे आसपास के गांवों में रोजगार बढे़गा और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पर्यटन सूचना केंद्र बनाया जाएगा। 

पंचकूला दर्शन के लिए पांच बसें लगाई जाएंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला दर्शन के लिए पांच बसें लगाई जाएंगी। ये रोडवेज बसें तैयार हैं। साहसिक खेल गतिविधियों में एकदिवसीय 9 ट्रैकिंग रूट भी तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही नाइट स्टे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देकर दो दिवसीय ट्रैकिंग रूट भी फाइनल किए जाएंगे। 


पिंजौर में हॉट एयर बैलून का प्रयोग शुरू किया जाएगा। इससे नागरिक न केवल पिंजौर गार्डन बल्कि मोरनी, टिक्कर लेक व पंचकूला के अन्य स्थलों के भी दर्शन कर पाएंगे। हॉट एयर बैलून की सुविधा देश भर में केवल 5-6 स्थानों पर ही थी। पिंजौर में यह सुविधा शुरू होने से यह क्षेत्र पर्यटन में अग्रणी बनेगा। टिक्कर ताल हॉट एयर बैलून के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed