फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रजनी हत्या कांड

रजनी हत्या कांड

Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
रजनी हत्या कांड
मेरी बहन को शराब के नशे में मारता था मनमोहन
विज्ञापन

रजनी क़े भाई दानवीर ने मनमोहन पर आरोप लगाए हैं कि वह उसकी बहन को अक्सर शराब के नशे में मारता पीटता था। दानवीर का कहना है कि शादी के एक साल बाद वह घर पर शराब पीकर आने लगा। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े भी होते थे। सिर्फ इतना ही नहीं रजनी के भाई ने मनमोहन पर किसी दूसरी लड़की के साथ ताल्लुक होने का भी आरोप लगाया है, दानवीर का कहना है कि मनमोहन अक्सर उस लड़की से फोन पर बातें करता था। जब रजनी विरोध करती थी, तो वह कहने लगता था कि तुम पूछने वाली होती कौन हो। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी।

तुम्हें एक दिन ऐसा गायब करूंगा की तुम्हारे घर वाले ढूंढ नहीं पाएंगे
रजनी के भाई दानवीर ने बताया कि एक साल पहले रजनी के घर गया था। उस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और मनमोहन कहने लगा कि तुम्हें ऐसा गायब करूंगा, कि तुम्हारे घर वाले भी तुम्हें ढूंढ नहीं पाएंगे। इतना कहते ही रजनी का भाई दानवीर रोने लगा और कहने लगा कि आज मेरी बहन को घर से गायब हुए करीब 13 दिन हो गए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस कंफर्म नहीं कर रही है कि डेडबॉडी कब मिलेगी
रजनी के परिजनों का कहना है कि पुलिस कंफर्म नहीं कर रही है कि रजनी की डेडबॉडी कब मिलेगी। माना जा रहा है कि उसकी उसी दिन हत्या कर दी गई थी, जिस दिन से वह घर से निकलने के बाद लापता है। परिजनों का कहना है कि लापता होने के तेरह दिन बाद भी उसके शव को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसका मतलब ये हुआ कि रजनी की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया है। पुलिस उसका पता नहीं लगा पा रही है। पुलिस बार-बार रिमांड की दलीलें दे रही है। ऐसे में शव खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed