{"_id":"57323fde4f1c1bb95591a0c0","slug":"cloud-bursting-in-shimla-4-man-of-nawanshahr-drowned-in-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला घूमने गए नवांशहर के 7 युवक हादसे के शिकार, बाढ़ में 4 बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला घूमने गए नवांशहर के 7 युवक हादसे के शिकार, बाढ़ में 4 बहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
शिमला में हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नवांशहर के 7 युवक शिमला में हादसे के शिकार। बादल फटने से आई बाढ़ में 4 लोग बह गए। हादसे में सिमौर का एक युवक भी लापता बताया जा रहा है। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ जब राजधानी शिमला से 50 किलोमीटर दूर सुन्नी के लोटी नाले में मंगलवार दोपहर बादल फटने से आई बाढ़ में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में बैठे नवांशहर के चार लोग समेत पांच स्कॉर्पियो समेत बह गए।
विज्ञापन
इनमें से तीन सैलानी पानी की आवाज सुनकर जान बचाने में सफल रहे। सात लोग पंजाब के नवांशहर निवासी हैं जो शिमला घूमने के बाद सतलुज में राफ्टिंग के लिए गए थे। लापता लोगों में एक हिमाचल के सिरमौर का बताया जा रहा है। ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से लोटी समेत एक दर्जन नालों में बाढ़ आ गई जिसने करीब सात किलोमीटर तक के क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। देर शाम सतलुज के किनारे बही गाड़ी तो मिल गई है, लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिमाचल में मई माह में बादल फटने से हर कोई सकते में हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर 2.30 बजे पंजाब के नवांशहर के राहनेवाल निवासी सात सैलानी सिरमौर निवासी युवक के साथ सुन्नी के लोटी नाले में स्कॉर्पियो (एचआर 22-0080) लेकर पहुंचे। इस दौरान बादल फटने से आई बाढ़ में पांच लोग गाड़ी समेत बह गए। तीन युवकों ने भाग जान बचाई। पहाड़ी पर बादल फटने से आसपास के एक दर्जन नालों में भी बाढ़ आ गई। एक घंटे तक नालों में आया तेज पानी मूंगणा से चेबड़ी तक के सात किलोमीटर के इलाकों में तबाही मचाता चला गया।
विज्ञापन
निचले क्षेत्र में आईपीएच विभाग की मूंगणा पेयजल योजना का भवन और मशीनें भी बह गई हैं। दर्जनों गौशालाएं, शौचालय और खेत बह गए हैं। लूणसू स्कूल के मुख्य गेट और मैदान को भी तेज पानी बह ले गया। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कुछ मवेशी लापता बताए जा रहे हैं। देर शाम तक क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरातफरी मची रही। बादल फटने की सूचना मिलने ही सुन्नी थाना से पुलिस की टीम और उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण जीसी नेगी और तहसीलदार सुन्नी संत राम शर्मा मौके पर पहुंचे गए थे। राहत कार्य जारी हैं।
ये हैं लापता और सुरक्षित बच निकले सैलानी
उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि लापता लोग पंजाब के नवांशहर के राहनेवाल के हैं। लापता लोगों में शरणप्रीत सिंह, हरदीप, इवनजोत सिंह, अमाना सिंह और एक सिरमौर निवासी पिंकू शामिल हैं। सुरक्षित बच निकले सैलानियों में फतह सिंह, सुखवीर, कमलजीत सिंह शामिल है। उनका सुन्नी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि घटना को लेकर उपायुक्त नवांशहर को सूचित कर दिया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।