फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bikram singh majithia, arvind kejriwal, majithia filed defamation case against kejriwal, punjab

मंत्री मजीठिया ने केजरीवाल के खिलाफ किया मानहानि का केस

Sat, 21 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
bikram singh majithia, arvind kejriwal, majithia filed defamation case against kejriwal, punjab
पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह तथा दिल्ली डायलाग कमीशन के उप चेयरमैन आशीष खेतान के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि वह झूठ की राजनीति के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन गुरप्रताप सिंह की अदालत में वकील पुनीत मोहन जखमी द्वारा केस दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मजीठिया ने कहा कि आप के उक्त नेता झूठे और बेबुनियाद शब्दावली का प्रयोग करके उनके वउनके परिवार की छवि बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सुप्रीमकोर्ट ने भी एक अहम फैसले में कहा था कि बिना किसी तथ्यों के किसी की छवि को खराब करने वाले के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा दायर किया जा सकता है। उसी के आधार पर यह केस दायर कर अदालत से सजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके साथियों की राजनीति झूठ पर आधारित है। उसी पर चलते हुए आप नेता लगातार उनकी व उनके परिवार की छवि को खराब करने पर तुले हैं। उनकी झूठी राजनीति के खिलाफ वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे पहले लुधियाना की अदालत में भी संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा है।


उन्होंने कहा केजरीवाल का कोई सार्थक एजेंडा नहीं है। केजरीवाल एसवाईएल पर पहले ही पंजाबियों से धोखा कर चुके हैं। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित नहीं हैं, जो केजरीवाल से डर जाएंगे। इस मौके पर अकाली नेता नवदीप गोल्डी, गुरप्रताप सिंह टिक्का, तलबीर गिल, सरचांद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed