Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से मकर राशि के लोगों को मिलेगा अपार धन-दौलत
Guru Margi 2025: मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। गुरु का मार्गी होना मकर राशि वालों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है।
विस्तार
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और मकर राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। गुरु का मार्गी होना मकर राशि वालों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। इस राशि के जातकों को किसी काम के लिए कर्ज आसानी से मिल जाएगा। गुरु का मार्गी आपके करियर में अच्छी सफलता के योग है। कार्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। जो जातक व्यापार में लगे हुए हैं उनको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। कोई योजना फलभूत होगी। प्रेम जीवन में गुरु का मार्गी आपके पार्टनर संग रिश्तों को अच्छा कहा जा सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और मन धर्म-कर्म में रूचि बराबर रहेगी।
गुरु मार्गी और इसका महत्व
देवगुरु बृहस्पति अब शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में सीधी चाल से चल रहे हैं यानी देवगुरु अब वक्री से मार्गी हो गए हैं। गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ संकेत हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति की काफी अहम भूमिका होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का वक्री होने से मतलब उल्टी चाल और मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल से होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। यह बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, संतान सुख, विवाह और जीव के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु वृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। यह कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
जब भी किसी जातक की कुंडली में देवगुरु शुभ भाव में रहते हैं या फिर द्दष्टि डालते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि आती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बहस्पति बीते 4 फरवरी 2025 को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी हुए हैं। आपको बता दें यह 15 मई 2025 तक वृषभ राशि में मार्गी रहेंगे फिर मिथुन राशि में गोचर होंगे। इसके पहले गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
Budh Gochar 2025: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें
Shadashtak Yog 2025: सूर्य-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन तीन राशियों को नौकरी में मिल सकता है लाभ
मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.