फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani gochar 2025 these rashi will be suffer from saturn transit

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

शनि के गोचर होने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ से खत्म हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 29 मार्च, 2025 को शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
shani gochar 2025 these rashi will be suffer from saturn transit
शनि गोचर 2025 - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

Shani Gochar 2025: शनिदेव ढाई वर्षों बाद इस साल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। शनि के गोचर होने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ से खत्म हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 29 मार्च, 2025 को शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों के आने वाला समय मुसीबतों से भरा रह सकता है। 
विज्ञापन


मेष राशि
शनि के गोचर करने से मेष राशि वालों की परेशानियां शुरू हो सकती है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में कष्टों में इजाफा देखने को मिलेगा। काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। धन हानि होने की संभावना लगातार बनी रहेगी। 
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। मानसिक तनाव और पैसों से जुड़ी हुई समस्याएं शुरू होंगी। लाभ के अवसरों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Shani Nakshatra Gochar: अप्रैल में शनि देव करेंगे सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की लगेगी लॉटरी


धनु राशि
शनि का गोचर धनु राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। आर्थिक रूप से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Shani Ast: जल्द ही शनि होने जा रहे हैं अस्त, इन चार राशि के जातकों को हो सकती है परेशानी

इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती
29 मार्च को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। कुंभ राशि वालों साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा।  मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। 

Shani Gochar 2025: होली के बाद शनि का गोचर, इन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed