{"_id":"67a313b74dfa9988e9032c24","slug":"guru-margi-2025-jupiter-margi-in-gemini-zodiac-sign-these-zodiac-sign-will-be-lucky-and-get-good-profit-2025-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मार्गी हुए धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों के तरक्की के प्रबल योग
Wed, 05 Feb 2025 01:49 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:49 PM IST
सार
धनु और मकर राशि के स्वामी ग्रह गुरु अब वृषभ राशि में मार्गी हो गए हैं। गुरु के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर विशेष रूप से पड़ता है।
विज्ञापन
गुरु मार्गी 2025: कर्क राशि में गुरु उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
04 फरवरी 2025 से गुरु मार्गी हो गए हैं। सभी नौ ग्रहों में गुरु ग्रह सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के बाद गुरु ऐसे ग्रह हैं जो किसी एक राशि में ज्यादा दिनों तक रहते है। गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। गुरु को दो राशियों धनु और मकर राशि का स्वामी माना जाता है। कर्क राशि में गुरु उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु शुभ होते हैं या फिर शुभ भावो में द्दष्टि डालते हैं, उनके जीवन में सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। गुरु राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी होते रहते हैं। गुरु के 4 फरवरी को मार्गी होने के कारण कुछ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि सभी 12 राशियों के चक्र में दूसरी राशि होती है और इसके स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। गुरु का वक्री से मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि के योग हैं। गुरु आपकी कुंडली में लग्न भाव में मार्गी हुए हैं। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में पहले के मुकाबले ज्यादा निखार आएगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में सकारात्मकता का भाव रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
परिवर्तन राजयोग से इन राशियों के जीवन में नहीं होगी धन की कमी, गुरु-शुक्र दिलाएंगे अच्छा लाभ

आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। गुरु के वृषभ राशि में रहते हुए सीधी चाल से चलना करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ साबित होगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गुरु आपकी राशि से 10 वें स्थान पर रहना लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में मौके मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति के नए-नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। कार्यो में सफलता प्राप्ति होगा और जीवने में खुशहाली आएगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

Guru Margi 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु का मार्गी होना यानी सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु आपकी राशि से भाग्य के स्थान से सीधी चाल से चल रहे हैं। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अचानक से धन की प्राप्ति की संकेत है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।