भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विभिन्न संगठनों, संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को अहम बताया गया।