मेरठ के गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैदान पर उनका जोश बढ़ाया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।