कल्याणपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव में अमर उजाला की खबर का असर तो हुआ और नाले की सफाई करा दी गई, लेकिन सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट (कीचड़) को सड़क और नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया। अब बारिश के कारण यह सिल्ट बहकर दोबारा नाले में समा रही है, जिससे दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो रहा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।