सलेमपुर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने शनिवार सुबह पांच बजे से अभियान चलाया। नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों को हटवाया। सब्जी लदे रिक्शा और अन्य वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बजाय सीधे मंडी में प्रवेश कराया गया।