फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बरसाती खड्ड सुद्धोवाला में बहने लगी पिकअप, चालक ने बचाई जान

पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। शनिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच धौलाकुआं के समीप सुद्धोवाला बरसाती खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान गुज्जर कॉलोनी के समीप एक महिंद्रा पिकअप तेज बहाव की चपेट में आ गई। वाटर फैक्टरी के पास नाले का बहाव इतना तेज था कि पिकअप पानी में बहने लगी। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के बीच पिकअप कुछ दूरी तक बहने के बाद खड्ड में फंस गई। इस दौरान चालक की जान पर भी खतरा मंडराने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की ओर से भी बचाव के प्रयास शुरू किए गए। तेज बहाव के कारण पिकअप काफी दूर तक आगे बह गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। धौलाकुआं पंचायत प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि चालक के समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप को भी बरसाती खड्ड से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें