Hindi News
›
Video
›
India News
›
Indian team reaches Women's Asia Cup 2026 final after defeating Bangladesh.
{"_id":"6aa336f82d43e8cdeb0774b9","slug":"indian-team-reaches-women-s-asia-cup-2026-final-after-defeating-bangladesh-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारत की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारत की टीम
महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत की जीत में बल्ले से शेफाली वर्मा और गेंद से दीप्ति शर्मा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
टॉस बांग्लादेश ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला और बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।
शेफाली को पारी के दौरान कई जीवनदान भी मिले। 6, 11 और 56 रन के निजी स्कोर पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उनके कैच छोड़े। इन मौकों का शेफाली ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टी20 करियर की 20वीं फिफ्टी जड़ी।
शेफाली ने 40 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। खास बात ये रही कि जहां भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से नीचे रहा, वहीं शेफाली ने अकेले तेजी से रन बनाते हुए भारत के स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचाया।
हालांकि बीच के ओवरों में भारत की रन गति कुछ धीमी रही। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपनी पारी के शुरुआती हिस्से में संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने 28 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20 और दीप्ति शर्मा ने 13 रन का योगदान दिया।
भारत 149 रन तक पहुंचा तो इसमें बांग्लादेश की खराब फील्डिंग का भी बड़ा योगदान रहा। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कुल चार कैच छोड़े। अगर ये मौके नहीं छूटते तो भारत का स्कोर काफी कम रह सकता था।
149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने शुरुआत में भारत को जरूर परेशान किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। दीप्ति शर्मा ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और 3 विकेट झटककर बांग्लादेश की रन गति पर ब्रेक लगा दिया।
नंदिनी शर्मा ने भी 2 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिलारा अख्तर ने 21 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
आखिरकार बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ भारत महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
महिला एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार है। भारतीय टीम ने अब तक सात बार खिताब जीता है। 2004, 2005, 2006 और 2008 में वनडे प्रारूप में, जबकि 2012, 2016 और 2022 में टी20 प्रारूप में भारत चैंपियन बना था।
अब टीम इंडिया की नजर आठवें एशिया कप खिताब पर है और बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली ये जीत उसे उस मंजिल से सिर्फ एक कदम दूर ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।