फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: पेपर लीक पर सियासत गरम, अमित शाह के इस्तीफे की मांग; छात्रों पर कार्रवाई का आरोप

Ankesh Dogra Updated Wed, 26 Aug 2026 11:42 AM IST

पेपर लीक मामले को लेकर सुंदरनगर में बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कथित बदसलूकी का भी आरोप लगाया। चिब ने सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के आदेश किस स्तर से दिए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों का सीधा असर विद्यार्थियों और उनके भविष्य पर पड़ता है। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों की शिकायतों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। चिब ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में जवाबदेही तय नहीं होती और गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामले में छात्रों की चिंताओं का समाधान करने और पूरे प्रकरण पर जवाब देने की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान मंडी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर सहित युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। नेताओं ने पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े रहने की बात कही और सरकार से पूरे मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें