फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आनी अस्पताल में आधुनिक तकनीक से लैस नई एक्सरे मशीन शुरू

आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल आनी में शुक्रवार को आधुनिक तकनीक से लैस नई एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया गया। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने रिबन काटकर मशीन को मरीजों की सुविधा के लिए समर्पित किया। हाइड्रोलिक तकनीक से लैस इस मशीन के शुरू होने से अस्पताल में एक्सरे सुविधा बेहतर होगी और मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में पहले स्थापित एक्सरे मशीन करीब 50 साल पुरानी थी, जो लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके चलते कई महीनों से अस्पताल में एक्सरे सुविधा ठप थी। मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा था। इससे विशेषकर गरीब परिवारों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें