फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना को जिला बनाने के लिए दोबार बनेगी कमेटी : कृष्णलाल पंवार

गोहाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने को लेकर गठित की गई कमेटी अब काम नहीं कर रही है। 31 दिसंबर तक चुनाव आयोग की हिदयातों के चलते कमेटी काम नहीं कर रही है। वह कमेटी का चेयरमैन रहे हैं। कमेटी में मंत्री महिपाल ढांडा, श्याम सिंह राणा, विपुल गोयल और गृह सचिव सदस्य रहे हैं। शनिवार को वे बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए खानपुर कलां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनभावनों को देखते हुए हांसी को जिला बनाने का काम किया है। 31 दिसंबर बाद दोबारा से कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी का गठन होने के बाद इस बारे में दोबारा विचार होगा, जिससे गोहाना को जिला बनाने को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे। पंचायत चुनाव गांवों में आपसी भाईचारे और ग्रामीण हितों से जुड़े हुए होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें