फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी: अशोक नांदल

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सहयोग, समर्पण और मानवीय मूल्यों का विकास करने का सशक्त माध्यम है। ये बातें खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने जिलास्तरीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं-सेवकों को कही। आईएमटी स्थित एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय स्तरीय एनएनएस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को गतिविधियों का शुभारंभ हार्टफुलनेस सेंटर से पधारे फूल सिंह ढाका व वीरेंद्र फौगाट ने ध्यान सत्र के साथ किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को ध्यान के महत्व, मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक सोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को सात दिवसीय जिलास्तरीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर का मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व एनएसएस समन्वयक विजय शर्मा व एसआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा मौजूद रहीं। जिला एनएसएस समन्वयक अनुज मलिक ने बताया कि जिलास्तरीय शिविर में जिले के 19 विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान एनएसएसपीओ विजेता शर्मा, मोहनलाल, गगना, रामकली, कविशा जैन, सरिता, पिंकी, कुलदीप, राजेश, दुर्गा, सीमा शर्मा, नीलम का शिविर के शुभारंभ व संचालन में विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें