{"_id":"6a894242a42b98d57609e50f","slug":"video-there-was-a-huge-uproar-in-the-bdc-meeting-due-to-the-non-construction-of-the-road-in-khatima-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क नहीं बनने से बीडीसी बैठक में जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क नहीं बनने से बीडीसी बैठक में जमकर हुआ हंगामा
खटीमा क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में सड़क और पानी के मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार सुबह 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों पर सड़क और पेयजल कनेक्शन आदि को लेकर अनदेखी का आरोप लगाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को सही नहीं किया जा रहा है जिससे आवाजाही में असुविधा हो रही है। पेयजल कनेक्शन का कार्य दो महीने में पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़कों के गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। विभागों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां पर जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, कनिष्ठ प्रमुख गौरव नेगी, बीडीओ संजय कुमार गांधी, एडीओ पंचायत शबनम कुरैशी, रवींद्र राणा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।