{"_id":"6911a87ac8f7d218ce03b36c","slug":"video-paid-tribute-to-martyred-agitators-on-the-silver-jubilee-of-state-formation-day-in-rudrapur-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर शहीद आंदोलनकारियों की श्रद्धांजली दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर शहीद आंदोलनकारियों की श्रद्धांजली दी
रुद्रपुर में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। आंदोलनकारियों व अधिकारियों ने राज्य आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, ने संयुक्त रूप से किया। मेयर ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कारण हमें उत्तराखंड राज्य मिला है। उन्होंने कहा कि लंबे आंदोलन व मांग के बाद नौ नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया। युवा राज्य के इन 25 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने राज्य स्थापना रजत जयंती को बधाई देते हुए शहीदों को नमन किया। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन के लिए आंदोलन किया गया था, उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। कार्यक्रम में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रंगारंग प्रस्तुति दी। विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिए। चित्रकला में मनीष चावला, अमन सागर व दीपक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में कामिनी, राधा मौर्य, कोमल तिवारी व निबंध प्रतियोगिता में परी, दुर्गेश कुमार, अनिकेत राठौर व क्यूज प्रतियोगिता में देवा विश्वास, मयंक, अभिजीत प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में तहसील रुद्रपुर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।