{"_id":"689db318a59cbbbb680a0b91","slug":"video-a-meeting-was-held-in-the-municipal-corporation-regarding-making-rudrapur-city-jam-free-and-improving-the-traffic-system-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर को जाम-मुक्त बनाने की कवायद तेज, निगम ने बैठक में लिए अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर को जाम-मुक्त बनाने की कवायद तेज, निगम ने बैठक में लिए अहम फैसले
रुद्रपुर शहर को जाम मुक्त करने और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर नगर निगम में बैठक की गई। इसमें पुलिस, निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के समक्ष लोगों ने सुझाव दिए। तय हुआ कि शहर में बिना पंजीकरण के कोई ठेली नहीं लगेगी और निजी वाहनों के लिए निगम स्टैंड बनाएगा। बुधवार को हुई बैठक में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व लोगों ने मुख्य बाजार, काशीपुर बाईपास रोड सहित महत्वपूर्ण जगहों पर जाम की समस्या रखी। वहीं काशीपुर बाईपास रोड के चौड़ीकरण करने, शाम के समय बाजार में चार पहिया वाहन और ई रिक्शा का संचालन बंद करने, ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने और जरूरी स्थानों पर ब्रेकर लगाने की मांग भी उठी। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जो महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं उन पर अमल करते हुए दीपावली से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ किया जायेगा। जहां साईनेज की जरूरत हैं वहां पर साईनेज की व्यवस्था निगम करेगा। नैनीताल रोड पर जल्द ही ग्रीन बैल्ट को पूरी तरह खाली कराया जायेगा। ट्रांजिट कैम्प में ठेलियों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए वहां पर ठेली व्यवसायियों के लिए अलग से वेंडिंग जोन की व्यवस्था की जायेगी। सीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सबको साथ लेकर शहर के लिए ठोस यातायात प्लान तैयार किया जायेगा। हाईवे को ई रिक्शा से मुक्त किया जायेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।