{"_id":"6a9f15da29660dc4270cfe26","slug":"mri-facility-to-be-available-at-the-medical-college-soon-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146716-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी एमआरआई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेगी एमआरआई की सुविधा
Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में जल्द एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। अभी तक एमआरआई के लिए मरीजों को हल्द्वानी एसटीएच, बरेली या निजी अस्पताल में जाना पड़ता था जहां लंबी वेटिंग और भारी खर्च उठाना पड़ता था।
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित कर दी गई है। ट्रायल रन पूरा हो चुका है और रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। जल्द मरीजों की एमआरआई जांच शुरू कर दी जाएगी।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी जबकि अन्य मरीजों के लिए सरकारी रेट पर जांच होगी जो निजी लैब की तुलना में आधी होगी। एमआरआई के साथ मेडिकल कॉलेज की लैब और इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी अपडेट किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब में ऑटो एनालाइजर मशीनें बढ़ाई गई हैं जिससे अब खून, यूरिन और अन्य सैंपल की रिपोर्ट दो घंटे के अंदर मिल जाएगी।
विज्ञापन
एमआरआई जांच की सुविधा 15 से 20 दिन में शुरू हो जाएगी। इसके बाद रोजाना 40 से 50 मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न्यूरो, ऑर्थो और कैंसर से जुड़े मरीजों के इलाज में तेजी आएगी। मेडिकल कॉलेज में लैब और अन्य व्यवस्थाओं को भी अपडेट किया जा रहा है। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज