Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri:7th YCC Cricket Tournament begins in memory of Dharmendra Bhatt, 20 teams will showcase their strength
{"_id":"6b0ad2f0c0978e4c7204220b","slug":"video-tehri7th-ycc-cricket-tournament-begins-in-memory-of-dharmendra-bhatt-20-teams-will-showcase-their-strength-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में 7वें YCC क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में 7वें YCC क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम
जाखणीधार ब्लॉक के भटवाड़ा गांव में धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में सातवें YCC क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। जर्मनी में रह रहे प्रवासी भारतीय गिरीश भट्ट के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रिंसी रावत ने फीता काटकर और बल्ले से शॉट लगाकर किया।
इस दौरान कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब धर्मेंद्र भट्ट की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट को देखकर उनकी मां बच्चु देवी भावुक हो गईं। बेटे की याद में उनकी आंखें नम हो गईं। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसी रावत ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी एक दिन में नहीं बनता, बल्कि उसे अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लंबे संघर्ष और मेहनत से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र आज भी विकास के कई मामलों में पीछे है। यहां के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं हैं। कई युवा आज भी खेतों और सड़कों पर खेलने को मजबूर हैं। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि भविष्य में अवसर मिलने पर प्रतापनगर के विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस नीति और मजबूत नीयत के साथ काम किया जाएगा।
उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक गिरीश भट्ट की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के प्रति जुड़ाव सराहनीय है। सात समंदर पार रहकर भी वह यहां की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे अजय बडोनी ने बताया कि YCC क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। अब तक छह सफल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं और इस वर्ष सातवें टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जर्मनी में रह रहे गिरीश भट्ट इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में दूर-दराज के क्षेत्रों की कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक टीम को चार लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रतियोगिता आयोजित होगी। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली किसी भी टीम से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विदेश में रहकर भी गांव की खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहे गिरीश भट्ट का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।