Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: 'Seva Sankalp Abhiyan' to be launched in the district on September 17; various programs to be held over a month
{"_id":"6aa80246bac65c39320ce54e","slug":"video-rudraprayag-seva-sankalp-abhiyan-to-be-launched-in-the-district-on-september-17-various-programs-to-be-held-over-a-month-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: 17 सितंबर से जिले में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, एक माह तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: 17 सितंबर से जिले में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, एक माह तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों, निर्णयों और उपलब्धियों के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी। प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवरों और जन औषधि केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। मेरे सपनों का भारत के तहत 17 सितंबर से आठ अक्टूबर तक विद्यालयों और महाविद्यालयों में विकसित भारत-2047 तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। सेवा कार्य के तहत विद्यार्थियों और पंजीकृत नाट्य दलों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर नाट्य मंचन व जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। ‘आंगन मिलन सेवा’ में अभिभावकों को बच्चों के पोषण, टीकाकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं से हुए बदलावों को भाषण, चित्रकला, वीडियो और संवाद के जरिए सामने लाया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और समाजोपयोगी गतिविधियों में जनभागीदारी के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित होंगे। इसके अलावा रंगोली, नवाचार, सुशासन संवाद और खेल गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि अभियान में स्वच्छता, समाजसेवा, छात्र-छात्राओं का करियर मार्गदर्शन, वृक्षारोपण, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।