{"_id":"6ae627ee92b3d30648020324","slug":"video-protest-demanding-the-opening-of-a-passport-office-in-pithoragarh-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। घोषणा और दावों के बाद भी पासपोर्ट कार्यालय न खुलने और ऑलवेदर सड़क की बदहाली से नाराज पार्षदों और अन्य युवाओं ने क्षेत्रीय सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खोलने के झूठे दावे कर सीमांत के लोगों को छला जा रहा है।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सीमांत जिले में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिले में तमाम दावों के बाद भी आज तक पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुल सका है। पिछले कई सालों से सीमांत के लोगों को इसका सिर्फ झूठा आश्वासन दे रहे हैं। मजबूर होकर जिले के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए अल्मोड़ा और देहरादून के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि सड़क परिवहन राज्य मंत्री होने के बावजूद सांसद के गृह जनपद पिथौरागढ़ में सड़कों की स्थिति खराब है। ऑल वेदर रोड सरकार के लिए सिर्फ कमाई का जरिया बनकर रह गई है। सभी ने कहा कि सांसद को इन मामलों पर जवाब देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा, पार्षद त्रिलोक महर, राहुल लुंठी, युकां जिलाध्यक्ष धीरज बेरी, मनोज ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, काशिफ, पंकज जोशी, वीर, विक्की, नीरज, अनन्य आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।