{"_id":"6b05449883554609ed000471","slug":"video-prd-personnel-lock-the-office-begin-an-indefinite-work-boycott-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: पीआरडी जवानों ने कार्यालय में जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: पीआरडी जवानों ने कार्यालय में जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:32 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले में साल में 365 दिन रोजगार सहित दो सूत्री मांग पर जिलेभर के पीआरडी जवानों ने सोमवार को विकास भवन स्थित युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में ताला जड़कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि दो सूत्री मांग पर प्रदेश भर में पीआरडी जवान आंदोलनरत है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता और दमनकारी कार्रवाई से बाज नहीं आ रही। सोमवार सुबह 10 बजे युवा कल्याण विभाग का कार्यालय खुलने के साथ ही पीआरडी जवानों ने उस पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके बाद जिलेभर से आए पीआरडी जवान कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान पहुंचे। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच सभा आयोजित की गई। संगठन की जिला अध्यक्ष दीपा सामंत और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत का संदेश देती है, लेकिन साल भर काम नहीं देती। ऐसे में पीआरडी जवान की किस तरह आत्मनिर्भर बनेंगे यह समझ से परे है। कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता और दमनात्मक कार्रवाई छोड़ पीआरडी जवानों को 365 दिन काम और मूल वेतन पर डीए की मांग पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिलेभर में पीआरडी जवान अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदर्शन में पंकज गोस्वामी, गिरीश चंद्र कापड़ी, रघुवर सिंह, अर्जुन आगरी, जगदीश प्रसाद, सागर कुमार, अर्जुन सिंह, महेंद्र भट्ट, शंकर सिंह खड़ायत, वीर राम, मीना, तुलसी, चंद्रा चंद, सुशीला जोशी, मनोहर सिंह, देवकी भट्ट लक्ष्मी, भावना कठायत, तनूजा कन्याल, विमला, बसंत गिरी सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।