{"_id":"6a8d2400cb38911ac508d12f","slug":"video-commotion-at-srinagar-police-station-late-at-night-student-leaders-accuse-police-of-misconduct-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा, छात्र नेताओं ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर कोतवाली में देर रात हंगामा, छात्र नेताओं ने पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप
Renu Saklani
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:41 AM IST
Link Copied
श्रीनगर में पौड़ी अड्डे के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद मामला गरमा गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत राणा के अनुसार, वह हादसा देखकर मदद के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि कुछ देर बाद पहुंची पुलिस की गाड़ी से बाहर आए एक व्यक्ति ने खुद को सीओ बताते हुए हादसे में शामिल एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। जसवंत राणा ने छात्र के साथ कथित कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारी और नेता बड़ी संख्या में श्रीनगर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में छात्र नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। छात्र नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात से छात्र नेता कोतवाली में ही डटे हैं और परिसर में हंगामे का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।