Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Residents of Krishnapur staged a protest in Danth over road construction. They declared: "No road, no vote.
{"_id":"6ab6b582965f0ac83c0b82eb","slug":"video-residents-of-krishnapur-staged-a-protest-in-danth-over-road-construction-they-declared-no-road-no-vote-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्णापुर के निवासियों ने मार्ग निर्माण को लेकर डांठ में प्रदर्शन किया कहा:रोड नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्णापुर के निवासियों ने मार्ग निर्माण को लेकर डांठ में प्रदर्शन किया कहा:रोड नहीं तो वोट नहीं
अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:25 PM IST
Link Copied
नैनीताल। नगर के संवेदनशील बलियानाला से लगे कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
तल्लीताल डांठ में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2018 में बलियानाले में हुए भूस्खलन के बाद क्षेत्र के लोगों का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। बार-बार मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद भी मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।
वक्ताओं ने कहा कि करीब नौ वर्ष से लोग मार्ग से महरूम हैं। नैनीताल वार्ड में होने के बावजूद भी लोगों को शहर तक पहुंचाने के लिए वाया नंबर वन से ज्योलीकोट होते हुए आना पड़ता है। इससे कृष्णापुर की चार हजार लोगों की आबादी मुख्य संपर्क मार्ग से महरूम हैं। प्रदर्शनकारियों में डीएन भट्ट, कैलाश अधिकारी, रेखा जोशी, मोहन नेगी समेत 20 से अधिक लोग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।