{"_id":"6adf9508aec5a8cad303e3ae","slug":"video-maharishi-valmikis-procession-took-place-with-great-pomp-in-haldwani-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हल्द्वानी में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हल्द्वानी में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
हल्द्वानी में भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। शोभायात्रा में भगवान रामलला, राधा-कृष्ण, नीम करौली बाबा, मां काली और शिव-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जय श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू होकर कालू सिद्ध बाबा मंदिर, प्रेम टॉकीज, राजपुरा आर्मी गेट, तिकोनिया और कैनाल रोड होते हुए दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे से महर्षि वाल्मीकि पार्क पहुंची।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजपाल, महामंत्री अचित कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष अमन, संगठन मंत्री अरविंद, सचिव कार्तिक चौहान, उपसचिव लकी आदि और उपकोषाध्यक्ष सहित समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सफल बनाने में जनता आभार जताया।
काठगोदाम में भी निकली शोभायात्रा
काठगोदाम की कमेटी लाइन नई बस्ती स्थित वाल्मीकि मंदिर से सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मेयर गजराज बिष्ट और विधायक सुमित हृदयेश ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में महाकाल की पूजा-आरती, राधा-कृष्ण का नृत्य, शिव बारात और अघोरी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। भगवान महर्षि वाल्मीकि सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दायित्वधारी रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और जोगेंद्र रौतेला सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष चौधरी रामू भारती, कोषाध्यक्ष अनिल भारती, उपाध्यक्ष अशोक कुमार समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।