{"_id":"6799d7f6fd59c9ef4200fde0","slug":"video-jaltha-sa-jaltha-hana-cahae-blyanal-ka-taratamata-patana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जल्द से जल्द होना चाहिए बलियानाला का ट्रीटमेंट: पाटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जल्द से जल्द होना चाहिए बलियानाला का ट्रीटमेंट: पाटनी
बलियानाला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बीडी पाटनी ने कहा कि जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कार्य होना पहाड़ी के लिए जरूरी है। हांलाकि बीते कुछ महीनों से पहाड़ी में कोई दरार या कोई हलचल नहीं है। लेकिन बरसात से पहले लगभग 50 मीटर ढलान की ओर जाना पड़ेगा। अन्यथा बरसात में पहाड़ी पर भूकटाव जैसी समस्याएं आ सकती हैं। नैनीताल के बलियालाला क्षेत्र में हो रहे ट्रीटमेंट कार्य का भूवैज्ञानिक बीडी पाटनी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाटनी ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ बलियानाला की तलहटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बरसात से पहले तलहटी में 50 मीटर नीचे तक कार्य करने की बात कही। भूवैज्ञानिक बीडी पाटनी ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र को बचाने व मजबूती के प्रदान करने के लिए भूस्खलन क्षेत्र को मौनोलिथिक बनाने के साथ ग्राउटिंग की जा रही है, ताकि पहाड़ी को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा इस तकनीक के माध्यम से दोबारा भूस्खलन होने की संभावना न के बराबर होती है। बलियानाला का कार्य डीपीआर के अंर्तगत ही कार्य किया जा रहा है। बलियानाला में ट्रीटमेंट का कार्य बेहतर किया गया है। ट्रीटमेंट कार्य नई वैज्ञानिक तकनीक से किया जा रहा है। बताया कि दो साल में पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य पूरा किया जाना है। इसी तरह कार्य चलता रहा तो पहाड़ी सुरक्षित रहेगी। लेकिन ढलान में बरसात से पहले लगभग 50 मीटर तक ट्रीटमेंट कार्य करना होगा। वरना पहाड़ी की तलहटी में बरसात के दौरान भू- कटाव हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।