Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conspiracy to remove names of 28 voters from the list using fake BLO IDs in haldwani

हल्द्वानी: बीएलओ की फर्जी आईडी से 28 मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Nov 2026 12:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 28 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

12 अगस्त 2026 को बीएलओ इकराम अली की फर्जी लॉगिन आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने मतदाता सूची से 28 लोगों के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 सबमिट किया। 

विज्ञापन
Conspiracy to remove names of 28 voters from the list using fake BLO IDs in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में 12 अगस्त 2026 को बीएलओ इकराम अली की फर्जी लॉगिन आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने मतदाता सूची से 28 लोगों के नाम हटाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 भरकर सबमिट कर दिया। वार्ड नंबर 31 इंदिरानगर निवासी इकराम अली की शिकायत पर अदालत के आदेश से पुलिस ने 27 नवंबर को  प्राथमिकी दर्ज किया है।

विज्ञापन


दर्ज मामले में इकराम अली ने बताया कि वह एसआईआर प्रक्रिया में अपने बूथ पर बीएलए-दो के रूप में कार्यरत हैं।  20 अगस्त को उनके साथी बीएलओ के माध्यम से उन्हें पता चला कि भाग संख्या 134 के 28 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 12 अगस्त को उनके नाम से ऑनलाइन फॉर्म-7 जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने न तो किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए आवेदन किया और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी पहचान का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। उन्होंने 24 अगस्त को बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर दी लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। 29 अगस्त को एसएसपी नैनीताल को भी शिकायत भेजी गई। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश से 28 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम को जांच में लगाया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed