{"_id":"6989ebee6d45daba1a0286a8","slug":"video-congress-workers-protested-against-smart-meters-haridwar-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध
नया हरिद्वार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर प्राइवेट कंपनी का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए जनता से स्मार्ट मीटर न लगवाने की अपील की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने इसे जनविरोधी फैसला बताया और कहा कि पहले स्मार्ट मीटर जनप्रतिनिधियों के घरों में लगाए जाएं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और दीपक टंडन ने कहा कि स्मार्ट मीटर से मीटर रीडर बेरोजगार होंगे और पुराने मीटर की कमियां स्पष्ट की जानी चाहिए। कांग्रेस ने हरिद्वार में स्मार्ट मीटर न लगने देने का ऐलान किया। विरोध में जतिन हांडा, मनोज धीमान, सोम त्यागी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं यूपीसीएल के एडीओ अजय धीमान ने कहा कि स्मार्ट मीटर सुरक्षित हैं और सटीक बिलिंग से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।