{"_id":"6a9808b58e1b1ff83100874c","slug":"youth-assaulted-at-shop-struck-on-the-head-with-a-pistol-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153467-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुकान पर खड़े युवक से मारपीट, तमंचे से सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुकान पर खड़े युवक से मारपीट, तमंचे से सिर पर किया वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के फेरूपुर रामखेड़ा गांव में दुकान पर खड़े युवक के साथ मारपीट और तमंचे से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक ने तमंचे से उसके सिर पर वार कर दिया। बचाने आए पड़ोसी पर भी धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सत्यम निवासी ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2026 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में बी.फार्मा की तैयारी कर रहा है। 30 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर के बाहर स्थित दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान गांव का बिट्टू अपने साथी दीपक उर्फ पुड़ी, अमित उर्फ रॉकी, प्रमोद उर्फ हांडा, सुमित, बांबी, वंश निवासी ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा वहां पहुंचे।
आरोप है कि सभी ने एकराय होकर सत्यम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिट्टू ने तमंचे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले डोलू और रजत समेत अन्य ग्रामीण पहुंचे। डोलू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दीपक और उसके साथियों ने डोलू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दीपक ने धारदार हथियार से डोलू के हाथ और सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और हाथ में भी गंभीर चोट आई। शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी तमंचा और धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।