फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Madrasa Unrecognized Madrasas to Be Sealed Inspections and Strict Action Across State

उत्तराखंड: प्रदेश में मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, रुद्रपुर में दो सील

Wed, 02 Sep 2026 11:33 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 02 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

उत्तराखंड में मान्यता और तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले मदरसों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रुद्रपुर में लगातार दूसरे मदरसे को सील करने के बाद अब प्रदेशभर में निरीक्षण कर कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Madrasa Unrecognized Madrasas to Be Sealed Inspections and Strict Action Across State
मदरसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी के मुताबिक सोमवार को रूद्रपुर में एक मदरसे को सील किए जाने के बाद मंगलवार को एक अन्य मदरसे को सील किया गया है। जबकि एक अन्य को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा, मानकों को पूरा न करने वाले मदरसों का निरीक्षण कर प्रदेशभर में इस तरह की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। एक जुलाई 2026 से राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की नई व्यवस्था लागू है। इसका लक्ष्य बच्चों को उनकी धार्मिक पहचान से जोड़े रखते हुए आधुनिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, लेकिन देखने में आया है कि राज्य के कई मदरसे न मान्यता ले रहे न ही इसके लिए आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दो एनएच समेत 172 सड़क बंद; आपदा में अब तक 54 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राज्य सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। यह कार्रवाई संस्थाओं को बंद करने के बजाय व्यवस्था सुधारने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने पर केंद्रित है। सभी मदरसे तय समय पर मानकों को पूरा कर शिक्षा विभाग से मान्यता लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed