Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Publishing news based on facts and reality in the digital age is a major responsibility: Anil Nautiyal
{"_id":"6ab6892509be8892f20380d2","slug":"video-publishing-news-based-on-facts-and-reality-in-the-digital-age-is-a-major-responsibility-anil-nautiyal-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिजिटल के दौर में वास्तविक और तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करना बड़ी जिम्मेदारी: अनिल नौटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल के दौर में वास्तविक और तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करना बड़ी जिम्मेदारी: अनिल नौटियाल
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का जनपदीय स्तरीय सम्मेलन गौचर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारिता में डिजिटल की भूमिका विषय पर भी पत्रकारों ने अपने विषय रखें। वहीं जनपद की कार्यकारिणी पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
एक प्राइवेट लॉज में आयोजित भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि डिजिटल युग में भ्रामक सूचनाओं का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में पत्रकारों को वास्तविक तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। कई लोग दूर शहरों में बैठकर मौके की स्थिति को बता रहे हैं। ऐसे में कई बार गलत सूचनाएं प्रकाशित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।