Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Frustrated by government neglect, villagers built a 61-meter road through voluntary labor; the Forest Department has conducted an inspection
{"_id":"6b09765f509699841009e0e9","slug":"video-chamolifrustrated-by-government-neglect-villagers-built-a-61-meter-road-through-voluntary-labor-the-forest-department-has-conducted-an-inspection-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 61 मीटर सड़क, वन विभाग ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 61 मीटर सड़क, वन विभाग ने किया निरीक्षण
प्रशासन और संबंधित विभागों की लंबे समय से जारी अनदेखी से आजिज आकर विकासखंड के रवेंठा, मोली और रोलजुन्यारी गांवों के ग्रामीणों ने खुद ही अपनी राह बनाने का बीड़ा उठा लिया है। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महज दो दिनों के भीतर श्रमदान से 61 मीटर से अधिक लंबी और करीब 9 फीट चौड़ी कच्ची सड़क तैयार कर मिसाल पेश की है।
दरअसल, कांचुला-गैना संजाकटा मोटर मार्ग का तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे बीमारों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बार-बार गुहार के बाद भी सुनवाई न होने पर बुजुर्गों और दिव्यांगों सहित 45 से अधिक ग्रामीणों ने खुद कुदाल उठा ली। वहीं, सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन दरोगा नरेंद्र सिंह और वन बीट अधिकारी संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।