{"_id":"6b0b130baa7c4d699d06be79","slug":"expedite-the-process-of-road-construction-in-dumak-chamoli-news-c-5-1-drn1020-1122079-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डुमक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र करें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डुमक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र करें पूरी
Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सड़क को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएमजीएसवाई और वन विभाग को निर्देश दिए कि डुमक गांव की सड़क निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। जिससे जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य करते हुए ग्रामीणों को यातायात सुविधा से जोड़ा जा सके।
शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने सड़क के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में चयनित भूमि पर भूस्खलन होने के चलते समरेखण बदला गया। नए समरेखण के तहत वन पंचायत और संरक्षित वन क्षेत्र की भूमि के हस्तांतरा का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डीएम ने विभागों को आपसी समन्वय बनाकर प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। एडीएम को पूरे प्रकरण की नियमित निगरानी करने और राजस्व, वन विभाग व पीएमजीएसवाई के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम नारायण सिंह नबियाल, डीएफओ केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रजत सुमन, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट, सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह नेगी आदि लोग मौजूद रहे।