फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli:Chamoli kiwis head to Delhi; a consignment of 200 quintals reaches Azadpur Mandi for the first time

चमोली कीवी ने दिल्ली की ओर बढ़ाए कदम, पहली बार आजादपुर मंडी पहुंची 200 कुंतल की खेप

Fri, 16 Oct 2026 02:03 PM IST
Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:03 PM IST
Chamoli:Chamoli kiwis head to Delhi; a consignment of 200 quintals reaches Azadpur Mandi for the first time
उत्तराखंड के पहाड़ों में उत्पादित चमोली की कीवी अब देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों में उद्यानिकी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में जनपद चमोली से पहली बार 200 कुंतल कीवी की खेप दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए रवाना की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कीवी की खेप को रवाना किया। इस पहल से स्थानीय काश्तकारों को बड़े बाजार से जुड़ने और अपनी उपज के बेहतर विपणन की नई उम्मीद जगी है। जनपद में मिशन कीवी के तहत 800 काश्तकार लगभग 62 हेक्टेयर भूमि पर कीवी का उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष जनपद में 500 कुंतल से अधिक कीवी का उत्पादन हुआ है। अब उत्पादन के साथ विपणन व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय बाजारों पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को कीवी उत्पादन के लिए तकनीकी सहयोग एवं पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही किसानों की विपणन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उत्पादन से लेकर बाजार तक की व्यवस्था को मजबूत करने से जनपद में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। फल एवं फूलों की खेती के प्रति काश्तकारों का रुझान बढ़ाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसके विपणन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में पहली बार चमोली के काश्तकारों की 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजने की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने, संभावित खरीदारों से जुड़ने और अपनी उपज के विपणन के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कीवी उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 में 60 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में कीवी की खेती का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल के तहत लगभग 400 नए कृषकों को कीवी उत्पादन से जोड़ने की योजना है। इसके लिए हावर्डस, एलिसन, मॉन्टी, ब्रूनो, एबॉट, लिमोन एलिना सहित कीवी की विभिन्न प्रजातियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। चमोली की कीवी का दिल्ली की आजादपुर मंडी तक पहुंचना जनपद की बागवानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में फल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने, किसानों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने तथा उद्यानिकी को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। मिशन कीवी के माध्यम से उत्पादन, तकनीकी सहयोग, पैकेजिंग और विपणन को एक साथ प्रोत्साहित कर स्थानीय काश्तकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाेरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्रिंसिपल कप बास्केटबॉल में खिलाड़ियों का दिखा दम

16 Oct 2026

गोरखपुर: आर्य नगर में 1100 कन्याओं का पूजन, भक्ति और शक्ति का दिखा संगम

16 Oct 2026

गोरखपुर: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलों की टीमों ने लिया हिस्सा

16 Oct 2026

अलीगढ़ में सुबह से बारिश शुरू

16 Oct 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला पहनकर दिए दिव्य दर्शन; जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ: सीतापुर रोड पर श्री जनता रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ कैकई मंथरा

16 Oct 2026

लखनऊ: कैसरबाग स्थित कालका बिंदा दिन महाराज की ड्योढ़ी में 'रिवायत लखनऊ घराना' का कथक नृत्य नाद।

16 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल के नाम पर वसूली से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा

16 Oct 2026

कानपुर: अमर उजाला के डांडिया नाइट्स में ठुमकों की बौछार, जमकर झूमे लोग

16 Oct 2026

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; VIDEO

16 Oct 2026

फर्रुखाबाद: एनएचएम संविदा कर्मियों ने थाली-ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

16 Oct 2026

कानपुर: कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

15 Oct 2026

सोनीपत : खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझे दोनों चिराग

15 Oct 2026

कानपुर: कृष्णा नगर गेट पर चैंबर में फंसा डंपर, हादसे का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में पहुंची एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला टीम, किशोरियों और युवतियों को किया अलर्ट

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में लोगों ने उठाया लुत्फ, जमकर थिरके

15 Oct 2026

कानपुर: पीएसी मोड में होने वाले जागरण के लिए सजा श्याम नगर ओवरब्रिज

15 Oct 2026

झांसी में बोले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव - हंसी के बिना वीभत्स है जिंदगी

15 Oct 2026

टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

15 Oct 2026

पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video

15 Oct 2026

कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी, VIDEO

15 Oct 2026

VIDEO: चहेतों को आवंटित किए गए हैं धान क्रय केंद्र: कापड़ी

VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस

15 Oct 2026

VIDEO: यूकेडी ने फूंका सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला

15 Oct 2026

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

15 Oct 2026

गाजीपुर में पूजन-अर्चन के बाद छात्रावास का शुभारंभ, VIDEO

15 Oct 2026

300 छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और साइबर सुरक्षा के गुर बताए, VIDEO

15 Oct 2026

महज एक वर्ष के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ने लगी 22 करोड़ से बनी सड़क, VIDEO

15 Oct 2026

गाजीपुर में 104 बीसी सखियों का छह माह का मानदेय लंबित, VIDEO

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed