फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ensure all preparations for the session at Bhararisain are completed on time.

Chamoli News: भराड़ीसैंण में सत्र संबंधी सभी तैयारी समय पर करें पूरी

Fri, 16 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Ensure all preparations for the session at Bhararisain are completed on time.
फोटो
विज्ञापन

एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारी समय पर पूरी कर ली जाएं।
समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ आयोजित गोष्ठी में एसपी ने कहा कि अति संवेदनशील व संवेदनशील ड्यूटी पॉइंटों को चिह्नित किया जाए। अन्य विभागों से समन्वय बनाते हुए समय पर वॉच टावर, बैरिकेडिंग व बैरियर लगाने की कार्ययोजना तैयार करें। एसपी ने स्थानीय अधिसूचना इकाई को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों, प्रस्तावित जुलूस-प्रदर्शनों के संबंध में सटीक सूचना एकत्रित कर समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस के आवासीय भवनों में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी, निरीक्षक अधिसूचना इकाई सूरत चौहान, यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
त्योहारों में विशेष सतर्कता बरतें
एसपी ने गोष्ठी में निर्देश दिए कि आगामी दशहरा, रामनवमी, वाल्मीकि जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। त्योहारों में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते सघन चेकिंग अभियान चलाएं और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed