{"_id":"695bba236835f3eb5c0304a7","slug":"video-chamoli-the-first-open-meeting-of-the-dhungakholi-gram-panchayat-was-held-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: ढुंगाखोली ग्राम पंचायत की प्रथम खुली बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: ढुंगाखोली ग्राम पंचायत की प्रथम खुली बैठक का आयोजन
थराली। सोमवार को विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत ढुंगाखोली-सगवाड़ा के पंचायत भवन में ग्राम सभा की प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने की, इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीपुल्स साइंस इंस्टिट्यूट सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जबकि पेयजल जल संस्थान, जल निगम और विद्युत विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे, जिस पर ग्राम प्रधान ने नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में ग्रामीणों ने विद्युत, पेयजल,सार्वजनिक रास्ते, नालियों, सुरक्षा दीवारों सहित सोलर/ स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं रखी, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल मौजूद रहे, उन्होंने अपने जिला पंचायत निधि से ग्रामीणों को सार्वजनिक रास्ते, पेयजल लाइन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की बात कही।
इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीपुल्स साइंस इंस्टिट्यूट आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।