Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
BKTC temporary employees end 15-day hunger strike; high-level committee formed to consider their demands
{"_id":"6ae0a3e2e4535dd0ba0bfd47","slug":"video-bktc-temporary-employees-end-15-day-hunger-strike-high-level-committee-formed-to-consider-their-demands-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद खत्म हुआ बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का अनशन, मांगों पर विचार के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद खत्म हुआ बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का अनशन, मांगों पर विचार के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। कर्मचारी पिछले 15 दिनों से बदरीनाथ धाम में ‘वन टाइम सेटलमेंट’ और ‘समान वेतन, समान अधिकार’ समेत प्रमुख मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे थे।
मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अनशनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें 22 मार्च 2025 को वेतन वृद्धि के संबंध में गठित कमेटी की संस्तुतियों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी और निष्पक्ष समाधान के लिए बोर्ड के दोनों उपाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है।
समिति ने आश्वासन दिया है कि अगले 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों के मांग पत्र पर गंभीरता से विचार कर सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और खुशी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।