{"_id":"6781d49c3ae29a5afe034ae2","slug":"polythene-seized-from-two-shops-fine-of-six-thousand-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-111847-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो दुकानों से पॉलिथीन पकड़ी, छह हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो दुकानों से पॉलिथीन पकड़ी, छह हजार जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:27 AM IST
Link Copied
फोटो कर्णप्रयाग। प्रतिबंधित पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर नगर पालिका की ओर से दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। दुकानों में पॉलिथीन का उपयोग करने पर दो व्यापारियों का छह हजार का चालान किया गया। साथ ही पॉलिथीन भी जब्त कर ली। शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने सिमली, कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार और पोखरी पुल में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिमली में एक दुकान में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर व्यापारी का पांच हजार और कर्णप्रयाग में एक दुकान का एक हजार का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, अवर अभियंता हरीश मैठाणी, अंकित नेगी, विनोद बरमोला आदि मौजूद रहे।
जैविक, अजैविक कूड़ा अलग-अलग देने की अपील कर्णप्रयाग। नगर पालिका सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान लोगों को जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग देने की अपील की गई। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि 3 जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत नगर पालिका के सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने वाले पर्यावरण मित्रों को घरों से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग लेने की प्रक्रिया बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।