{"_id":"6ae1c783722bfd59f60bf73c","slug":"video-nsui-protests-against-soban-singh-jeena-university-vice-chancellor-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: एनएसयूआई ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: एनएसयूआई ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुतला दहन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप और छात्रहितों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। संगठन ने विश्वविद्यालय के राजनीतिकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रहितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की निष्पक्षता, छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने छात्रहितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस मौके पर छात्र महासंघ महासचिव नीरज जोशी, प्रेम सिंह दानू, राहुल कुमार, सुशांत खलपटिया, अक्षय, मनीषा ब्रूसली सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।