{"_id":"68d7a2cf87cc5c334e0356b9","slug":"video-congress-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-uksssc-paper-leak-in-almora-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: यूकेएसएसएससी पेपर लीक के विरोध में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: यूकेएसएसएससी पेपर लीक के विरोध में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर आक्रोश जताया। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। धरनास्थल पर हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कोई पीड़ित है तो आज युवा है। धामी सरकार में सबसे ज्यादा युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। जिस तरह से भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं और भाजपा से जुड़े हुए लोगों की इसमें संलिप्ता पाई जा रही है उससे साफ स्पष्ट है कि भाजपा पेपर लिक करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। सीएम और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश में नकल, पेपर लीक और भर्तियों के घोटाले में भाजपा से जुड़े अनेक लोगों के नाम उजागर होते रहे हैं। इसलिए भाजपा सरकार सीबीआई की जांच से कन्नी काट रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन ही इस मामले की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग सरकार से की थी लेकिन सरकार इसे बचते आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।